Azamgarh :आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
प्रार्थी नितीश गौड़ पुत्र विक्रम गौड़ ग्रा0 देवरिया थाना मेंहनगर जनपद. आजमगढ़ की तहरीरी सूचना कि आये दिन मेरे पिता मेरी माता आशा देवी को प्रताड़ित करते रहते थे दिनांक 7-8-25 को मेरे पिता ने मेरी माता जी को आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित किया और कहा की जाओ मर जाओ जिससे छुटकारा मिल जाय तो मेरी माता जी ने इस बात से आहत होकर फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली मुझे फोन के जरिये सूचना मिली तब मै आकर दाह संस्कार किया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 395/25 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत कर प्रचलित है।
आज रविवार को उ0नि0 उमेश सिह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विक्रम पुत्र पोल्हावन सा0 देवरिया थाना मेहनगर जनपद आजमगढ को उसके घर ग्राम देवरिया थाना मेंहनगर से समय 12.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button