आजमगढ़:ब्लॉक प्रमुख और मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ संपन्न
Azamgarh news :Every household Tiranga Yatra was organized under the leadership of Block Pramukh and Mandal President

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख पति रमेश यादव तथा मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज रुद्र प्रकाश राय के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों तथा स्कूल के बच्चों के साथ देश के लिए शहीद हुए सैनिकों की याद में हर घर तिरंगा यात्रा सेवाती विद्यापीठ बिलरियागंज के कैंपस से निकल कर वंदे मातरम,भारत माता की जय ,शहीद बीर जवान अमर रहे के नारे के साथ हाथों में तिरंगा झंडा और बैनर लिए हुए नया चौक होते हुए पुराना चौक तथा कासिमगंज होकर विकासखंड बिलरियागंज के कैंपस में हर घर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर सागर सिंह, तेज प्रताप सिंह, हरिकेश राजभर, संतोष पासवान, सरवन यादव, शंकर यादव, सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव, अरविंद पाठक ,विशाल यादव, अमरजीत पासवान ,उमेश गौड़, उमेश राय, विजय यादव ,सूरज प्रकाश राय, जगतपाल सिंह, संतोष गुप्ता ,अली हैदर ,हरिलाल मौर्य, तथा स्कूल के बच्चों सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे इस मौके पर बड़ी तत्परता के साथ थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे मय हमराह साथ में उपस्थित रहे।



