बारिश और मौसम के उतार-चढ़ाव से जुकाम-बुखार के मरीजों में तेजी से इजाफा

PHC फरिहा में रोजाना 40-50 मरीजों का इलाज, डॉक्टर ने दी स्वास्थ्य सलाह

 

आजमगढ में इन दिनों जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ गई है इस बीच मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है। इस समय बारिश में भीगने के कारण भी लोगअधिक बीमार पड़ने लगे हैं। वहीं ब्लाक रानी की सराय क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फ़रिहा पर तैनात डॉ0 अब्दुल्लाह खान ने बताया की हर दिन लगभग 40 से 50 मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच रहे हैं, जिनमें ज्यादातर मरीज बुखार और जुकाम और चर्म रोग से ग्रसित रहते हैं। डॉ0 अब्दुल्लाह ने बताया कि अस्पताल में रोजाना 40 से 50 या उससे ज्यादा भी ओपीडी होती हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल में साफ-सफाई के साथ ही हर वार्ड में व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त किया गया है। उन्होंने ओपीडी में आने वाले मरीजों से अपील की है कि बगैर डॉक्टर की सलाह के दवा बिल्कुल न लें बुखार जुकाम होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं ।बदलते मौसम की वजह से  लगातार बढ़ रहे मरीज  रोजाना 20 से 30 मरीज वायरल फीवर के आ रहे हैं। बुखार के तेजी से फैलने का कारण मौसम में परिवर्तन है। संक्रमण का सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों और 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय बारिश में ना भीगे,खानपान ठीक रखना चाहिए, ताजे भोजन एवं पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए,वहीं पर डॉक्टर अब्दुल्ला खान ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फ़रिहाँ में 80 प्रकार के मरीजों की दवा उपलब्ध है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार द्वारा वायरल फीवर एवं मलेरिया से ग्रसित लोगों की जांच करके डॉक्टर अब्दुल्लाह खान द्वारा मरीजों का उपचार किया जाता है। डॉक्टर अब्दुल्लाह खान ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरिहा पर शूगर , हीमोग्लोबिन, मलेरिया, डेंगू, टायफाइड सहित दर्जनों बीमारियों का ब्लड जांच की मशीन सरकार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरिहा पर उपलब्ध कराया गया है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button