आजमगढ़ में तिरंगा महोत्सव का भव्य आयोजन, जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी और म्यूजिकल कांसर्ट का किया अवलोकन
आजमगढ़ में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तृतीय चरण की तैयारियां पूरी

आजमगढ़ 12 अगस्त(आर एन एस) जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा हरिऔध कला केन्द्र परिसर में ज़िला प्रशासन द्वारा तिरंगा महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों एवं कृषक उत्पादन संगठन, ओडीओपी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, पर्यटन आदि की लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। 

इसके साथ ही हरिऔध कला केन्द्र के ऑडिटोरियम में भव्य तिरंगा म्यूजिकल कांसर्ट का भी आयोजन किया गया, जिसमें आदर्श मिश्रा एवं बृजेश चौहान (दिव्यांग) द्वारा लोकगायन, राबी डान्स इंस्टीट्यूट द्वारा देशभक्ति समूह नृत्य की प्रस्तुति की गयी। जिलाधिकारी द्वारा कलाकारों को मोमेण्टो देकर सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि उपरोक्त कलाकारों द्वारा बहुत ही मनमोहन लोकगायन की प्रस्तुति दी गयी। इनकी प्रस्तुति देखकर आजादी का, स्वतंत्रता का, देशभक्ति का भाव इस पूरी ऑडिटोरियम में गूंज उठा। उन्होने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का आज अंतिम दिवस है और 13 से 15 अगस्त तक तृतीय चरण हैं। उन्होने कहा कि तिरंगा महोत्सव के अवसर पर हरिऔध कला केन्द्र में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसका लाभ उठायें। विशेष रूप से बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका द्वारा प्रदर्शनी में गणित को समझने के लिए बहुत ही अच्छी विधि का प्रयोग किया है, उससे कोई भी बच्चा आसानी से गणित को सीख सकता हैं।
उन्होने कहा कि इस तरह की शिक्षा पद्धति जनपद के प्रत्येक विद्यालय में होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तृतीय चरण दिनांक 13 से 15 अगस्त के अन्तर्गत स्वतंत्रता के इस कार्यक्रम में भाग लें, क्योंकि स्वतंत्रता भारत के जन-जन के लिए है। स्वतंत्रता को पाने में हजारों व्यक्तियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है, उनको याद करने का यह सुनहरा अवसर है। उन्होने कहा कि इसके अन्तर्गत अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान, चौक, चौराहे, कार्यालय आदि स्थानों पर मजबूती से तिरंगा लगायें एवं उसके साथ अपनी सेल्फी लेकर संस्कृति विभाग की वेबसाइट www.harghartiranga.com पर जाकर अपना पंजीकरण करने के उपरान्त अपना फोटो अपलोड करें। उन्होने कहा कि हर एक बच्चा कम से कम एक सेल्फी अपलोड करे और अपने अभिभावकों एवं आस-पास के लोगों को तिरंगा झण्डे के साथ सेल्फी लेकर अपलोड करने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 14 अगस्त को विभिन्न क्षेत्रों में समाज हित में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होने कहा कि यह पूरा हर घर तिरंगा कार्यक्रम आजादी के महत्व को समझने, उसको महसूस करने और तिरंगा को बुलन्द रखने का कार्यक्रम है। उन्होने कहा कि यदि कहीं तिरंगा जमीन पर गिरा हुआ मिले तो उसको तत्काल उठा लें और उसको घर ले जायें और उसका नियमानुसार डिस्पोजल करें या उसको साफ करके अगले साल के लिए सुरक्षित रख दें। 

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लगभग 7 लाख परिवार हैं, आधा तिरंगा बचा हुआ है तथा आधा तिरंगा खण्ड विकास अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय में उपलब्ध है। यदि किसी को तिरंगा नही मिल रहा है तो वे खण्ड विकास अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने कहा कि उद्देश्य यह है कि किसी को तिरंगा की कमी न हो, हम शान से गर्व महसूस करते हुए सम्मान के साथ तिरंगा को लगायें। उन्होने कहा कि तिरंगा का अपमान किसी भी दशा में न करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, खाद्य अभिहित अधिकारी सुशील मिश्रा, उपायुक्त उद्योग एसएस रावत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई राजेश कुमार गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी, पर्यटन सूचना अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।