नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल में हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
देवरिया।
आज जनपद देवरिया मुख्यालय स्थित जी.आई.सी. मैदान(कोतवाली रोड) से जिला प्रशासन के तवावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ।जिसमे जनपद के विभिन्न स्कूल/कॉलेजों से हजारों की संख्या में छात्र/छात्रायें शामिल होकर अपनी करतल ध्वनि में देश-प्रेम से ओत-प्रोत गगनबेधी नारे लगाकर पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया।इस भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से प.श्री गिरीश चन्द्र तिवारी जी(अध्यक्ष जिला पंचायत), श्रीमती श्वेता जायसवाल जी ( अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरा बरहज) श्री प्रत्युष पाण्डेय जी(मुख्य विकास अधिकारी),श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव जी(जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी), सहित विभिन्न विभागों जनपदीय अधिकारी गण/कर्मचारी गण,शिक्षक गण उपस्थित रहे।तिरंगा यात्रा की शुरुआत श्रीमती श्वेता जायसवाल जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।



