हर घर तिरंगा अभियान के बहुत निकल गई तिरंगा रैली
देवरिया।
“हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया से हुआ।
रैली की शुरुआत में राजकीय इंटर कॉलेज एवं बेसिक शिक्षा विभाग, देवरिया के लगभग 5000 बच्चों ने 133 फीट लंबे तिरंगे के साथ कतारबद्ध होकर भाग लिया। प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्रा के नेतृत्व में स्काउट और एनसीसी के कैडेट हाथों में तिरंगा एवं उद्घोष बैंड लेकर उपस्थित रहे।
इस रैली में बेसिक शिक्षा के महाराणा प्रताप संविलयन विद्यालय, बेगम रहमत नूरी विद्यालय तथा अंजुमन इस्लामिया विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीश चंद्र तिवारी एवं नगर पालिका परिषद बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर किया।
देशभक्ति नारों और गीतों के साथ रैली राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी आवास, कलेक्ट्रेट होते हुए स्व. रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में संपन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह, ग्रामीण विकास अभियंत्रण विभाग के परियोजना निदेशक अनिल कुमार, उपायुक्त स्व-रोजगार आलोक पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर देव मुनि वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, जिला स्काउट मास्टर संजय मिश्र, संजय तिवारी, आलोक पांडेय, नरेंद्र मोहन सिंह, कंचन लता मिश्र, नूतन तिवारी, नीतू सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी विद्यालय अपने-अपने ग्राम सभा अथवा वार्ड में रैली निकालेंगे, जिससे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा सके। अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए रैली का समापन हुआ।



