आजमगढ़:दुबई से लौटे युवक की सड़क हादसे में मौत, बेटा घायल

Azamgarh: Young man who returned from Dubai died in a road accident, son injured

आजमगढ़:बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विहार के पास गंभीरपुर–मार्टिनगंज मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा बेटा घायल हो गया। मृतक हाल ही में दुबई से कमाकर लौटा था।जानकारी के अनुसार, दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसादी गांव निवासी भगवान पांडे (39) सोमवार को बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और खाई में गिर गई। हादसे में भगवान पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनका छोटा बेटा भी चोटिल हुआ।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने भगवान पांडे को मृत घोषित कर दिया। बेटे का इलाज जारी है। हादसे की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button