भाजपा मण्डल अध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन

Tiranga Yatra was organized under the leadership of BJP Mandal President Vikrant Singh

मेहनगर/आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में आज पल्हना मण्डल द्वारा पल्हना ब्लॉक से मां पल्हना धाम तक विशाल तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में निकली गई । जिसमें मुख्य अतिथि श्री अनुराग सिंह सोनू जी ब्लॉक प्रमुख पल्हना रहेविशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक आजाद अरिमरदन जी सम्मिलित हुए ।साथ ही पल्हना मण्डल के सभी पदाधिकारी सहित पल्हना शिक्षण खंड के शिक्षक गण श्री कपिंजल मिश्रा जी के नेतृत्व में एवं पल्हना ब्लॉक के कर्मचारी एडीओ पंचायत के नेतृत्व में सम्मिलित हुए , भारी संख्या में आदर्श बालिका विद्यालय की बच्चियां एवं आदर्श इंटर कॉलेज के बच्चे भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह विक्की, रामदीन राजभर मंडल मंत्री , अविनाश सिंह टिंकू मंडल उपाध्यक्ष ऋतिक विश्वकर्मा कार्यालय प्रमुख मंडल महामंत्री जयदीप श्रीवास्तव , कबींद्रप्रताप सिंह, युवा मोर्चा के अनिरुद्ध प्रजापति एवं उनकी टीम, पिछड़ा मोर्चा के सतीश वर्मा , महिला मोर्चा से सीता यादव नीतू पांडे , एवं क्षेत्र के युवाओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सम्मिलित हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button