उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई लालगंज के शिक्षकों ने एक सूत्रीय ज्ञापन सौपा

Teachers of Uttar Pradesh Primary Teachers Association Block Unit Lalganj submitted a one-point memorandum

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई लालगंज अध्यक्ष मंजूलता राय व पल्हना ब्लाक मंत्री विद्या प्रसाद यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपने सहयोगी शिक्षकों, के साथ संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन, उपजिलाधिकारी लालगंज की अनुपस्थिति में तहसीलदार लालगंज को शिक्षकों की बी.एल.ओ. ड्यूटी न लगाए जाने के संबंध में एक सूत्रीय ज्ञापन दिया। ब्लाक अध्यक्ष मंजूलता राय ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश दिनांक 6.12. 2007 में उल्लेखित किया गया है कि स्कूल के दिनों में शिक्षकों से निर्वाचन संबंधी कोई कार्य न कराया जाए।इस अवसर पर राजबहादुर विश्वकर्मा,भूप नारायण सिंह,विनय राय अमर बहादुर सिंह,संजय यादव,रामजनम यादव, धर्मेंद्र तिवारी,सुदेश राय, प्रवेश विश्वकर्मा,अमलेश गुप्ता,विवेक,पतीराम चौहान, सुशील यादव,तेज बहादुर यादव,रामजीत, राकेश कुमार सिंह, अच्छेलाल, दिवाकर सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button