आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, थानाध्यक्ष ने पहचान के लिए उठाया सराहनीय कदम

Azamgarh: Body of an unknown elderly person found in Gambhirpur police station area, SHO took commendable steps to identify him

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार स्थित एसबीएस पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम लगभग 7 बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने रोड किनारे शव देखकर तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस और गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सबसे पहले शव को सुरक्षित कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान कराने का अभियान भी शुरू कराया, ताकि शीघ्र ही परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह का यह प्रयास ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। उनकी तत्परता, संवेदनशीलता और आधुनिक माध्यमों का उपयोग कर घटना को सुलझाने की कोशिश पुलिसिंग की एक मिसाल पेश करती है। ग्रामीणों ने उनके इस मानवीय व सराहनीय कदम की खुलकर तारीफ की है।खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन पुलिस की टीम लगातार जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button