आजमगढ़:चारपहिया वाहन की टक्कर से पूर्व दरोगा के बेटे की जान गई

गंभीरपुर थाना क्षेत्र में हादसा, अशोक यादव ने तोड़ा दम

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद बिंद्रा बाजार

आजमगढ़: गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदी भौजी के पास मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में पूर्व दरोगा के बाइक सवार बेटे की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा बहादुरपुर निवासी अशोक कुमार यादव (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय त्रिभुवन नाथ यादव मंगलवार सुबह किसी कार्य से लालगंज गए थे। दोपहर लगभग 12 बजे घर लौटते समय नंदी भौजी के पास पीछे से आए एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीकरगढ़, लालगंज ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हालत नाज़ुक देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार रात उनकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। अशोक कुमार दो भाइयों में छोटे थे और एक पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। उनके पिता त्रिभुवन नाथ यादव पुलिस विभाग में दरोगा के पद से लगभग छह वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे और एक वर्ष बाद बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button