आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना परिसर मे धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व
Azamgarh news:Independence Day celebrated with great pomp and joy at Mehnajpur police station premises in Azamgarh
आजमगढ़ /सिधौना मेहनाजपुर थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया।आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना मेहनाजपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष मानीष पाल ने ध्वजारोहण किया।पुलिसकर्मियों सहित परेड कर तिरंगे को सलामी दी, राष्ट्रीय गान कराया और एकता की शपथ दिलाई | थानाध्यक्ष ने कहा कि आज हम सब यहां एकत्रित हुए हैं | 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर,जो हमारे देश के लिये स्वाभिमान,बलिदान,और अदम्य साहस का प्रतीक है | सबसे पहले,मैं उन सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं,जिन्होंने अपनी जान की आहुति देकर हमें यह अमूल्य स्वतंत्रता दिलाई | इस दिन का महत्व केवल हमारे इतिहास तक ही सीमित नहीं है,बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है.यह दिन हमें प्रेरित करता है,कि हम सभी अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने देश को सुरक्षित, समृद्ध एवं देश को पूरे विश्व में उच्च शिखर पर ले जाने के लिए अपनी-अपने कार्य के प्रति हमेशा कर्तव्य निष्ठ रहे।



