Azamgarh news:पहले हुआ प्रेम विवाह फिर पत्नी की हुई हत्या, हत्या के मामलों में पति पर परिजनों ने कराया एफ़आईआर

Azamgarh:Previous love marriage then wife was murdered, relatives filed FIR against husband in murder cases

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के तरवा थाना अंतर्गत पकड़ी कला गांव निवासी गंगा प्रसाद की विवाहित बेटी प्रीति का ससुराल से 2 किलोमीटर दूर मंगई नदी में बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। प्रीति के परिजनों के अनुसार प्रीति उम्र 18 वर्ष को सूरज कुमार निवासी नेतपुर थाना जहानागंज ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे जिसको लेकर मामला जहानागंज थाने तक पहुंचा। जहानागंज पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को समझा बूझाकर अपने देखरेख में 21 नवंबर 2024 को प्रीति और सूरज की मंदिर में शादी करवा दी। शादी होने के कुछ ही दिनों बाद प्रीति के परिवार वाले प्रीति को दहेज के लिए मारना पीटना शुरू कर दिए और इस मामले में दोनों पक्षों में तीन बार पंचायत भी हुई। मामला थाने तक पहुंचा समझा बूझाकर मामला किसी तरह शांत हुआ। बृहस्पतिवार को पति सूरज अपनी पत्नी प्रीति को साथ लेकर कहीं चला गया और शाम तक अकेले अपने घर वापस आ गया। दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 5:30 बजे रासेपुर के पास घर से 2 किलोमीटर दूर मंगई नदी में प्रीति का शव उतराया मिला। किसी ने सूचना पुलिस को दे दी मौके पर पहुंची जहानागंज थाने की पुलिस ने शव के पास नदी के किनारे से मृतका का आधार कार्ड और ईश्रम कार्ड पाया। उसके माध्यम से प्रीति के मायके वालों को फोन किया गया मौके पर पहुंचे मायके वालों ने शव को अपनी बेटी के रूप में पहचान की। मायके वालों द्वारा बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button