Azamgarh news:सिधारी हाल्ट के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत

Azamgarh:Man killed after being cut by train near Sidhari halt

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना अंतर्गत बैठौली गांव निवासी राजकुमार सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र संत प्रसाद सिंह शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे सिधारी हाल्ट के पास किसी अज्ञात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा सिधारी थाने को दी गई मौके पर पहुंची सिधारी थाने की पुलिस ने शव की शिनाख्त राजकुमार सिंह पुत्र संत प्रसाद सिंह के रूप में की और इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था मृतक के पास दो पुत्रियां हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button