आजमगढ़:टिकरगाढ रजवाहा नहर का निरीक्षण करने पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Azamgarh news:Water Power Minister Swatantra Dev Singh slaps officials on inspection of Tikargarh Rajwaha

लालगंज/आजमगढ़:आजमगढ़ लालगंज पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने टिकरगाढ रजवाहा नहर में पानी न आने पर किसानों की समस्या सुन अधिकारियों को लगाई फटकार। अधिकारियों को फैजुल्लापुर नहर के हेड का कुलाबा जाम की स्थिति को देख जांच कर जेई और एई को सस्पेंड करने का दिया निर्देश। वाराणसी आजमगढ़ फोरलेन से नहर की सोलिंग को बनाने का भी निर्देश दिया। शारदा सहायक खंड 23 नहर के टिकरगाढ रजवाहा जो 34 किलोमीटर मे केवल दो किलोमीटर पानी आ रहा है। 32 किलोमीटर पानी न आने से किसान परेशान। जिसकी सूचना पर जल शक्ति मंत्री ने शुक्रवार को सायं निरीक्षण कर किसानों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को लगाई फटकार। लालगंज तहसील के फैजुल्लाहपुर से टिकरगढ रजवाहा निकलता है। जिसका टेल बेला, नाथपुर है। खरीफ की फसल की सिचाई के लिए जून के अन्तिम सप्ताह व जुलाई के प्रथम सप्ताह मे टिकरगढ रजवाहा मे पानी नही छोडा गया । माधोपुर धरांग , सोफीपुर , दीपक राय , सत्येंद्र राय डबडब सहित टिकरगाढ, रेतवांचन्द्रभानपुर,उपेन्दा, कहला , नरसिंहपुर, जमुई , नवापुरा , धरहरा , परसौली , पकडी कला , चन्दिका सिंह उर्फ घुरहू , राजेश सिंह पप्पू , ओम प्रकाश सिंह , प्रमोद सिंह अवनी सहित किसानों ने अपनी समस्या मंत्री के समक्ष रखी जिस पर आश्वासन देते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा धान की सिंचाई के लिए नहर में जल्द पानी सुचारू रूप से मिलना प्रारंभ हो जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button