Azamgarh :शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी उम्र लगभग 22 वर्ष द्वारा प्रा0पत्र दिया गया कि विपक्षी समशुलवरा पुत्र रियाजुद्दीन साकिन-करीमुद्दीनपुर (जामा मस्जिद के उत्तर थाना-घोसी जनपद-मऊ द्वारा शादी का झांसा देकर विगत वर्ष से पहले से शारिरीक सम्बन्ध बनाया गया, तथा कई किस्तों में 60-70 हजार रूपयें ले लिया गया है। शादी की बात करने गये वादिनी के पिता को गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 233/2025 धारा 69/352/131 BNS पंजीकृत किया गया। दिनांक- 15.08.2025 को उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त समशुलवरा पुत्र रियाजुद्दीन सा0 करीमुद्दीनपुर थाना घोसी जनपद मऊ को समय करीब 11.50 बजे वहद ग्राम कासिमगंज से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



