Azamgarh :अपहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी मुकदमा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ने थाना महराजगंज पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी आदर्श सिंह पुत्र विकास सिंह सा0 शम्भूपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के द्वारा अपने सहयोगिंयों के साथ मिलकर वादिनी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गये है, के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 222/25 धारा 87/137(2) बीएनएस बनाम 1.आदर्श पुत्र विकास सिंह सा0 सम्भूपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ 2.विकास चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी सा0 पहाड़पुर मोहल्ला निसवागली पुलिस चौकी पहाड़पुर जनपद आजमगढ़ 3. हर्ष सिंह पुत्र अज्ञात के पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 सुबाष सिंह द्वारा की जा रही है ।
आज शनिवार को उ0नि0 सुबाष सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त 1.आदर्श सिंह उर्फ शिवनन्दन सिंह पुत्र विकास सिंह सा0 शम्भूपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को नरोत्तमपुर पुलिया के पास से दिनांक 16.08.2025 को समय 12.10 बजे दिन में हिरासत पुलिस में नियमानुसार गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।



