Azamgarh :महिला से छेडखानी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला से छेडखानी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आवेदिका थाना रानी की सराय आजमगढ उम्र 22 वर्ष उपस्थित थाना कर एक प्रा0पत्र दिया कि विपक्षी द्वारा आवेदिका के साथ मोबाइल नं0 कागज पर फेंककर छेड़खानी करने का प्रयास किया गया तथा विरोध करने पर गाली गुप्ता देते हुए आवेदिका की बहन को बाल पकड़कर मारपीट की गयी, जान से मारने की धमकी भी दी गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 248/25 धारा 74,115(2),352,351(3)बीएनएस बनाम उमेश पासवान पुत्र रामशबद पासवान निवासी चाँदीटीकर थाना रानी की सराय आजमगढ पंजीकृत किया गया है। विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त मे धारा 78(1) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
आज शनिवार को उ0नि0 ओमप्रकाश यादव, उ0नि0 राजकेश्वर सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त उमेश पासवान पुत्र रामशबद पासवान निवासी चाँदीटीकर थाना रानी की सराय आजमगढ को कस्वा रानी की सराय से समय करीब 13.40 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।



