आजमगढ़:देवारांचल उत्थान सेवा समिति ने पौध रोपण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस
Azamgarh news:Devaranchal Utthan Seva Samiti celebrates Independence Day by planting trees

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल
महराजगंज/आजमगढ़:देवारांचल उत्थान सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को स्वच्छ देवरांचल, हरित देवरांचल की संकल्पना के साथ पौधरोपण तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेते हुए 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया ।समिति के सदस्यों द्वारा अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शंकरपुर के प्रांगण में ध्वजारोहण के उपरांत 101 पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण व देखरेख का संकल्प लिया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारसनाथ यादव ने वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया और समिति की इस पहल को समाजोपयोगी बताते हुए कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है । समिति का यह प्रयास भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा । उनहोने संगठन के ऐसे जनकल्याणकारी उपक्रमों में वे सदैव सहयोग देने का वादा किया ।
समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने युवाओं से आह्वान किया कि वृक्षारोपण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी बनाएं और वृक्ष लगाने का संकल्प लें । कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य निरंजन कुमार, तहसीलदार यादव आदि ने संबोधित किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिकंदर चौहान, ग्राम प्रधान मोतीलाल यादव, विजय यादव, संजय कुमार, रामधनी यादव, अनिल यादव, अयोध्या यादव, सुदर्शन यादव, हरिहर यादव, सूर्यभान यादव, आशीष वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।



