आजमगढ़:ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल जिला अस्पताल रेफर
Azamgarh news:Biker injured in truck collision, referred to district hospital

आजमगढ़ जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोनौली गंभीरपुर मे शनिवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मुलायम यादव पुत्र हरिनाथ यादव 33 वर्ष निवासी ग्राम बेलऊ गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर भिजवाए जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी मुलायम यादव 33 वर्ष पुत्र हरिनाथ यादव आवश्यक कार्य से ठेकमा गए थे वह वापस अपने घर आ रहे थे रात्रि लगभग 8:30 बजे जैसे ही वह बाइक लेकर कोनौली गंभीरपुर के पास पहुंचे थे कि ट्रक की चपेट में आ गए और रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य में मोहम्मदपुर भेजवाए जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।



