आजमगढ़:बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार

Azamgarh news

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत पटवध कौतुक क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। गुलरिया गंज थाने परिसर में 2 दिन पहले से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर चल रही थी। जन्माष्टमी के दिन सुबह से ही मंडप बनाकर भगवान तथा लड्डू गोपाल का तस्वीर रखकर ब्राह्मणों के द्वारा थाना अध्यक्ष बलियागंज सुनील कुमार दुबे को यजमान बनाकर पूजन पाठ किया गया पुर थाना क्षेत्र से समस्त क्षेत्रीय लोगों को बुलाया गया था नाश्ते और भोजन की बढ़िया व्यवस्था की गई थी। जैगहां बाजार के शिव मंदिर पर तथा श्रीनगर सियरहां स्थित राधा कृष्ण शिव मंदिर में बड़े ही धूमधाम के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। मंदिर परिसर को झालरों और फूल मालाओं से सजाया गया था। उसी कड़ी में पटवध कौतुक शिव मंदिर तथा पटवध सरैया बाजार में दुख्खी मौर्य के द्वारा बाजार स्थित दुकान पर दोपहर 2:00 बजे से भजन संकीर्तन शुरू हुआ और देर रात 12:00 बजे तक चलता रहा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। क्षेत्र में चारों तरफ गांव और बाजारों में भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाएं भी भजन गीत और सोहर गाकर भगवान का जन्मदिन मनाया। चारों तरफ चहल-पहल गीत संगीत भजन की धुन में सब लोग भाव विभोर हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button