जनता का पैसा जनता को समर्पित: गुड्डू जमाली

गुड्डू जमाली ने 78.66 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

78.66 लाख की लागत से जनता को मिली विकास की सौगात

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधान परिषद सदस्य व पूर्व विधायक मुबारकपुर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने अपने एमएलसी विकास निधि और पूर्वांचल विकास निधि से आजमगढ़ जनपद की जनता को लगभग 78.66 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सात निर्माण कार्यों का लोकार्पण करते हुए उन्होंने इसे जनता के पैसे को जनता को समर्पित करार दिया और आश्वस्त किया कि विकास का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।इन विकास कार्यों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, पटिया युक्त नाली, नाला और कब्रिस्तान बाउंड्री शामिल हैं, जो अजमतगढ़, बिलरियागंज और हरैया ब्लॉकों में पूरे किए गए। इन कार्यों के लोकार्पण से क्षेत्रीय जनता ने श्री जमाली के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जनता का सच्चा सेवक बताया।

एमएलसी निधि से हुए प्रमुख कार्य

अजमतगढ़ ब्लॉक के सगड़ी बाज़ार स्थित कब्रिस्तान की चाहरदीवारी हेतु 10 लाख रुपये

बखालिस बाज़ार में नाला निर्माण के लिए 7.81 लाख रुपये

हरैया ब्लॉक के सोनबुजुर्ग गांव में सीसी रोड हेतु 10 लाख रुपये

चांदपट्टी में पटिया युक्त नाली निर्माण हेतु 10 लाख रुपये

करमैनी गांव में सीसी रोड का नवनिर्माण, लागत 9.95 लाख रुपये

पूर्वांचल विकास निधि से हुए कार्य

बिलरियागंज ब्लॉक के रसूलपुर गांव में इंटरलॉकिंग कार्य, लागत 11.69 लाख रुपये

जगमलपुर गांव में इंटरलॉकिंग कार्य, लागत 9.86 लाख रुपये

जोल्हापुर गांव में इंटरलॉकिंग कार्य, लागत 9.35 लाख रुपये

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य शाह आलम गुड्डू जमाली ने कहा –

“आजमगढ़ मेरा घर है, यहां की आवाम मेरी असली ताकत और पूंजी है। मैंने राजनीति में सिर्फ इसलिए कदम रखा कि अपने लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ सकूं। मैं पहले विधायक था, आज एमएलसी हूं, लेकिन जनता की सेवा की भावना पहले जैसी ही है। मेरे घर के दरवाजे 24 घंटे आम जनता के लिए खुले हैं। उनकी समस्याएं मेरी अपनी समस्याएं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विकास कार्यों के लिए वे हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

“मेरे पास जो निधि है, उसका पूरा उपयोग जनता के लिए करूंगा। जरूरत पड़ी तो अपने वेतन से भी विकास कार्य कराऊंगा और जनता की हर समस्या को सदन में उठाकर समाधान कराऊंगा।”

गुड्डू जमाली ने अपने उदार स्वभाव और निरंतर विकास की सोच से यह साबित कर दिया कि वे केवल नेता नहीं, बल्कि जनता के सच्चे हितैषी और सेवक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button