आजमगढ़:समाधान दिवस में 132 शिकायतें पत्रों में से महज 15 का निस्तारण,राजस्व के 63 विकास के 18 पुलिस के 23 मामले आए
Azamgarh news:अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में समस्याओं के निस्तारण के निर्देश,भूमि विवाद से संबंधित मामलों का प्राथमिकता पर कराएं समाधान

लालगंज(आजमगढ़ )लालगंज तहसील परिसर सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ । सम्पूर्ण समाधान दिवस मे सीडीओ11.20 बजे पहुंचे , एडीएम एफआर 12 बजे व पुलिस अधीक्षक 1.32 बजे पहुंचे । सम्पूर्ण समाधान दिवस मे जिलाधिकारी के न पहुंचने पर सुबह से इन्तजार कर रहे फरियादी मायूष दिखे । मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान 132 फरियादी शिकायत लेकर अफसरों के पास पहुंचे , इनमें से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत कटघर लालगंज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने की भाजपा मंडल अध्यक्ष लालगंज अरुण कुमार सिंह ने मांग किया । विकास खण्ड लालगंज के मिर्जाआदमपुर निवासी श्यामा सिंह ने गांव के जर्जर तार को बदले जाने की मांग किये। चेवार पूरब गांव निवासी रणधीर सिंह ने रुद्रपुर मौजा मे चकमार्ग पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग किये । देवगांव मिर्जापुर निवासी अहेमर वकार ने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र मे धन उगाही का आरोप लगाया।गिरधरपुर निवासी मेवालाल ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन द्वारा चकमार्ग से 06-07-23 (दो वर्ष ) पूर्व शौचालय व भवन का अतिक्रमण हटवा कर मलवा हमारे भूमिधरी मे गिरा दिया। भूमिधारी खाली कराने की मांग । कटौली कला के बहलोलपुर तिरौली निवासी विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि फर्जी रिपोर्ट के कारण पंचायत भवन का निर्माण नही कराया जा सका । देवगांव कोतवाली के मसीरपुर निवासी हरिलाल ने आरोप लगाया कि इण्टर कालेज मे नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख पचास हजार रुपए की ठगी की गयी । रेतवांचन्द्रभानपुर निवासी संजय ने आरोप लगाया भीटा की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग । मईखरपुर गांव निवासी आकाश दीप राय ने आरोप लगाया कि एक दबंग व्यक्ति द्वारा पुलिया व बाहा पाट दिया गया,खाली कराने की मांग। कंजहित गांव निवासी इंद्रावती ने आरोप लगाया कि गांव सभा की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। कंजहित निवासी रूपचन्द चौहान ने आरोप लगाया कि नाला की खुदाई नही हुई तो गांव मे जल जमाव हो जायेगा। वही ठेकमा विकास खण्ड के सराय पल्टू निवासी महेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग व पुलिस विभाग द्वारा अपने भूमिधरी पर मकान बनाने से रोका जा रहा है।सम्पूर्ण समाधान दिवस मे राजस्व विभाग के 63, पुलिस 23 , विकास विभाग 18, शिक्षा विभाग 02,लोक निर्माण विभाग 01,विद्युत विभाग 16 अन्य 09 सहित कुल 132 शिकायतें आई थी। जिसमें 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने शेष 117 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए।इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, एडीएम एफआर गम्भीर सिंह उपजिलाधिकारी भूपाल सिंह,एडिशनल सीएमओ डाक्टर उमाशरण पांडेय,खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा,क्षेत्राधिकार लालगंज भूपेश पांडेय,जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह,जिला पशु चिकित्साधिकारी मुकेश गुप्ता,जिला फॉरेस्ट ऑफीसर प्रभाकांत पांडेय,फॉरेस्ट रेंज ऑफीसर निखिल द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव,अधिशासी अधिकारी विनय कुमार अवस्थी,प्रभारी एडीयो पंचायत ठेकमा ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



