आजमगढ़:शिक्षको की बैठक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने दिया निर्देश
Azamgarh news:Meeting of teachers Directives given by District Basic Education Officer

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ:विकास खण्ड लालगंज के जूनियर हाईस्कूल रसूलपुर परिसर मे सोमवार को राजीव पाठक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आजमगढ़ की अध्यक्षता मे एक बैठक आयोजित की गयी । लालगंज शिक्षा क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक कर विद्यालयों में समय सारणी के अनुसार शिक्षण कार्य करने एवं सभी विद्यालयों को निपुण बनाये जाने के निर्देश दिए । विद्यालयों में ग्रीन बोर्ड, इलेक्ट्रानिक घंटी, जूनियर हाईस्कूल में पोडियम लगाने एवं विद्यालय में साफ सफाई , गुणवत्ता पूर्ण भोजन, के साथ एवं शौचालय के साफ सफाई कराने के निर्देश दिए । सभी बच्चों का आधार 15 सितंबर तक बनवाने के निर्देश दिए गए । इस अवसर खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव,डा0 सत्यप्रिय सिंह, संजीव कुमार सिंह, राकेश कुमार पांडेय, गंगा प्रसाद यादव, मनोज सिंह, विनय सिंह,राणा प्रताप, अमरबहादुर सिंह, धनञ्जय सिंह, दिनेश कन्नौजिया, वीरेश राम, श्याम कन्हैया, सुनील राय, संदीप पाण्डेय, उमेश त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।



