जनता के “मसीहा” गुड्डू जमाली ने विकास और जनसेवा से फिर रचा नया कीर्तिमान,गुड्डू जमाली ने 43 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर जीता जनता का दिल
"भरोसे पर खरा उतरना ही मेरा कर्तव्य" – गुड्डू जमाली ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ

आजमगढ़ 18 अगस्त। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता, विधान परिषद सदस्य व पूर्व विधायक मुबारकपुर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने हमेशा की तरह अपनी जनसेवा और विकास कार्यों से जनता का दिल जीत लिया है। गरीबों और मजलूमों की मदद करने वाले गुड्डू जमाली ने इस बार मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के सठियांव और जहानागंज ब्लाक में अपनी एमएलसी निधि एवं पूर्वांचल विकास निधि से कुल 43.09 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।इस अवसर पर उन्होंने सठियांव ब्लाक के करपिया ग्राम राजभर बस्ती में 13.21 लाख की लागत से 140 मीटर सीसी रोड, तथा ढकवा स्थित मदरसा गैसुल अरबिया से नंदलाल यादव के घर तक 10 लाख की लागत से 200 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग का उद्घाटन किया। वहीं जहानागंज ब्लाक के ग्राम सेमरोल में 11.80 लाख की लागत से शिवनाथ के घर से मौर्य बस्ती तक सीसी रोड, और ग्राम बोहना की दलित बस्ती में 8.8 लाख की लागत से सीसी रोड का लोकार्पण कर ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी की सौगात दी।लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए एम.एल.सी. गुड्डू जमाली ने कहा,”जनता ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है, उस पर खरा उतरना मेरा कर्तव्य है। हर घर तक गुणवत्तापूर्ण सड़कों और विकास की योजनाओं को पहुँचाना मेरा लक्ष्य है ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब और वंचित भी मुख्यधारा से जुड़ सकें।”,गौरतलब है कि शाह आलम गुड्डू जमाली न सिर्फ विकास कार्यों में अग्रणी हैं, बल्कि गरीब, असहाय और मजलूम परिवारों की हरसंभव आर्थिक मदद भी करते रहते हैं। यही कारण है कि वह जनता के बीच सिर्फ नेता ही नहीं बल्कि एक “मसीहा” के रूप में लोकप्रिय हैं।लोकार्पण के दौरान क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और जमाली की जनसेवा व गरीबों के प्रति उनके समर्पण की जमकर सराहना की।



