Azamgarh :सपा प्रमुख के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी के लिए मैदान में कूदे क्षेत्रीय विधायक
सपा प्रमुख के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी के लिए मैदान में कूदे क्षेत्रीय विधायक

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
समाजवादी पार्टी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनके पुत्र अर्जुन यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने व गाली गलौज करने के खिलाफ समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव सूर्यनाथ यादव ने कल ही जीयनपुर कोतवाली पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग करते हुए उचित कार्यवाही को कहा था
जिस पर जीयनपुर कोतवाली ने धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था l सपा प्रमुख पर हुए आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है l इसी कड़ी में आज क्षेत्रीय विधायक डॉ एच एन पटेल ने कोतवाली पहुंचकर तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन को बताया कि अगर तत्काल गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम सभी लोग इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे l
जिसके लिए प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा l जीयनपुर कोतवाल प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने आश्वासन दिया कि आरोपी अश्वनी कुमार गुप्ता ग्राम प्रधान मोचीपुर की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी l इस अवसर पर विधायक के साथ ही तमाम क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे l



