Azamgarh :दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार
दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी/पीड़िता थाना तरवाँ जनपद आजमगढ ने थाना रौनापार पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक- 18.08.2025 को रात्रि 11.30 बजे वादिनी अपने घर में सोयी थी, कि विपक्षी अमित उर्फ सोनू कुमार पुत्र रामकृत निवासी सरायबृन्दावन थाना तरवाँ जनपद आजमगढ द्वारा घर में घुस कर वादिनी के साथ दुष्कर्म किया गया तथा जाते समय किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी, के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 218/25 धारा 64/333/351(3) बीएनएस बनाम अमित उर्फ सोनू कुमार पुत्र रामकृत निवासी सरायबृन्दावन थाना तरवाँ जनपद आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष श्री चन्द्रदीप कुमार द्वारा सम्पादित किया जा रहा है अभियुक्त अमित उर्फ सोनू कुमार उपरोक्त के गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश जी रही थी।
आज बुधवार को थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अमित उर्फ सोनू कुमार पुत्र रामकृत निवासी सरायबृन्दावन थाना तरवाँ जनपद आजमगढ को समय करीब -7.55 बजे सुकुलपुरा मोड़ के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।