मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित सम्मान पाकर खिल उठे चेहरे
देवरिया।
दुर्गावती देवी शिक्षण संस्थान में गुरुवार को मेधावी छात्र छात्राओं को , सम्मानित किया गया इस मौके पर छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरित किया गया मुख्य अतिथि प्रेमचन्द्र मिश्र ने कहा कि सम्मान से बच्चो को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है बच्चे ही राष्ट्र का निर्माता होते हैं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रणव कुमार दुबे ने कहा कि शिक्षक अपने छात्रो को नर से नारायण बनाने का काम करे और छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना की विजय उपाध्याय, माधुरी त्रिपाठी, प्रियंका सिंह ने भी अपने विचार रखे विद्यालय के संचालक सुरेश कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया अध्यक्षता रामानुज त्रिपाठी व संचालन मुकेश वर्मा ने किया इस दौरान प्रधानाचार्य आर डी सिंह, राजेश्वर सिंह, विकास कुमार, ईश्वर विश्वकर्मा ,भागवत यादव ,प्रियंका सिंह, माधुरी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।



