चरखी दादरी : प्रेमी जोड़े की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिले दोनों के शव

[ad_1]

चरखी दादरी, 16 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक प्रेमी जोड़े का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला और युवक का शव अलग-अलग स्थानों पर मिला। महिला का शव घर की छत पर पड़ा था, जबकि युवक का शव रसोईघर के पास पाया गया। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचाया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृत महिला की पहचान शांति देवी (28) के रूप में हुई है, जो दादरी की ही रहने वाली थी, जबकि युवक दीपक (23) भिवानी जिले के गांव ओबरा का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और इसी वजह से उनकी मौत की संभावना जताई जा रही है। मृत महिला का पति संदीप दूसरे कमरे में सो रहा था, और उसके सास-ससुर भी घर में सो रहे थे। सुबह जब परिजनों को घटना का पता चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने के बाद बाढड़ा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को घर से खाने की चीजों के अलावा, टैबलेट के खाली पैकेट भी बरामद हुए हैं। पुलिस हत्या, सुसाइड और अन्य एंगल्स पर भी जांच कर रही है।

पुलिस के मुताब‍िक महिला के पति संदीप ने बताया कि उसके माता-पिता बीमार थे, और परिवार के सभी सदस्य रात में घर में सो रहे थे। संदीप ने कहा कि उसे इस घटना की जानकारी सुबह मिली। पुलिस अब सभी पहलुओं पर गौर कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button