Bhiwandi news:अंतराज्यीय सायबर क्राइम करने वाले गिरोह के सात लोग घराये

Seven members of an interstate cyber crime gang arrested

 

हिंद एकता टाइम्स भिवंंडी

रवि तिवारी

भिवंडी-भिवंडी शहर व आस- पास के क्षेत्रों में बढ़ते सायबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस प्रशासन के आला वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्यवाई करते हुए शांतीनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय सायबर क्राइम करने वाले गिरोह के १० लोंगो को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस उपायुक्त शशीकांत बोराटे ने पत्रकारों को दी है।
शांतीनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले सायबर क्राइम करने वाले गिरोह से पिडित अरबाज सेख ने शांतीनगर पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि नौकरी देने के बहाने आर्थिक लेन देन के बहानें महाराष्ट्र बैंक के खते की पूरी जानकारी लेली थी। नौकरी ना मिलने पर मैं बैख खाते की जानकारी लेने गया। तब पता चला कि मेरे बैंक खाते से पैसे गायब हैं । इस मामले में शांतीनगर पुलिस ने राम गुप्ता, अली मोमिन, के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सहायक पुलिस आयुक्त सचिन सांगले, व शांतीनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक विनायक गायकवाड, के मार्ग दर्शन में पुलिस उप निरिक्षक सचिन कुचेकर, पुलिस दीपक सानप, रोहित इंगले की टीम व्दारा आरोपियों की तलाश में जुट गई ।
तकनीक उपटरणों के माध्यम से व अपने अनुभव का परिचय देते हुए आरोपियों के दक्षिण गोवा में रहने की जानकारी मिली। शांतीनगर पुलिस के जवान वास्को स्थित सुप्रिम होटल में कार्यवाई करते हुए ३४ वर्षिय आनंद अशोक मेघवानी, २१ वर्षिय भोला प्रदीप यादव, २५ वर्षिय लालचंद सुनील मुखिया, २५ वर्षिय गौरव भुवनेश्वर यादव, २१वर्षिय रोहित कुमार प्रमोद यादव, २१ वर्षिय याद राज कुमार चक्रधर यादव, ४० वर्षिय सौरव अशोक शर्मा को गिरफ्तर कर उनके पास से दो लेफ्टटाप और ३०मोबाईल फोन जप्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button