Bhiwandi news:यादव संघ मुंबई भिवंडी शाखा द्वारा रेजांगला रज कलश यात्रा का किया गया भव्य स्वागत

Yadav Sangh Mumbai Bhiwandi branch gave a grand welcome to the Rejangla Raj Kalash Yatra

हिंद एकता टाइम्स भिवंंडी

रवि तिवारी

भिवंडी-मुंबई नासिक महामार्ग क्रमांक-३ सोनाले गांव स्थित सत्यम पेट्रोल पम्प के प्रांगण में अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा रेजांगला वीर शहीदों की भूमि से लाया गया कलश (मिट्टी) का अभिवादन व कलश यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत समारोह संपन्न किया गया। यह कार्यक्रम यादव संघ मुंबई के भिवंडी शाखा द्वारा यादव संघ मुंबई के अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में समाज के लोगों ने किया।
१९६२ में चीन द्वारा किये गये हमले के जवाब में १२० वीर सैनिकों ने चीनी फौजियों को करारा जवाब देते हुये चीनी फौजियों को वापस लौटने पर मजबूर कर फतह हासिल किया। उनकी इस विजय में ११४ यादव सैनिकों को देश के नाम बलिदान देना पड़ा था। उन वीर जवानों की बलिदान भूमि की मिट्टी कलश में रखकर अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सपन कुमार घोष के आदेशानुसार १३ अप्रैल को बिहार के छपरा जिले से झारखंड, बंगाल, उडीसा, छत्तीसगढ़, आसाम, त्रिपुरा, अगरतला, आन्ध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना कर्नाटक होते हुये महाराष्ट्र में प्रवेश किया और आज दोपहर भिवंडी महामार्ग के सोनाले स्थित सत्यम पेट्रोल पंप पर स्वागत किया गया। इस कलश यात्रा के सहसंयोजक किरनकुमार यादव, हनुमंत यादव, महेन्द्रकुमार यादव, बनवारीलाल यादव, अर्जुन यादव का समावेश है। कलश यात्रा नवी मुंबई से गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल आदि राज्यों से होते हुये १८ नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर समापन किया जायेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व. सीताराम यादव जी को याद किया गया। उक्त कार्यक्रम में डा. एन एल यादव, डा. बृजेश यादव,डा. श्यामनारायन यादव, एडवोकेट राकेश यादव, राजेन्द्र यादव, विनोद यादव, पी डी यादव, विद्याचरन यादव, लल्लन यादव, विनोद यादव, रामदेव यादव, चंद्रभान यादव, चंद्रिका यादव, अरविंद यादव, विजय यादव समेत असंख्य यादव समाज के लोगों ने पवित्र कलश पर पुष्प अर्पित कर शहीदों का नमन किया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन आचार्य सूरजपाल यादव ने किया वहीं आये हुये सभी लोगों का आभार अजय यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button