Azamgarh :विवाहिता से छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

विवाहिता से छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी मुकदमा थाना तहबरपुर ने थाना तहबरपुर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 05.06.2025 को समय करीब 16.00 बजे विपक्षी अरुणशील उर्फ अंगद पुत्र राम अजोर ग्राम देवकली थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा घर में घुस वादिनी के साथ छेड़खानी की गयी, मना करने पर वारयल करने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध मं थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 192/2025 धारा 75,351(3),333 भा0न्या0सं0 बनाम अरुणशील उर्फ अंगद पुत्र राम अजोर ग्राम देवकली थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ के उ0नि0 उमाकान्त शुक्ल के पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मिलने वाले सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रहा था
आज बुधवार को उ0नि0 उमाकान्त शुक्ल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त अरुणशील उर्फ अंगद पुत्र राम अजोर ग्राम देवकली थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को ओहनी तिराहे के पास से समय 12.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। तत्पश्चात अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button