Bhiwandi news:एक माह में १३,५०० मरीजों के आंखो का शल्यचिकित्सा ठाणे सिविल अस्पताल के डाक्टरों का सराहनीय कार्य
Bhiwandi:Doctors of Thane Civil Hospital performed eye surgery on 13,500 patients in a month; commendable work

हिंद एकता टाइम्स भिवंंडी
रवि तिवारी
ठाणे-महाराष्ट्र सरकार व्दारा संकल्पित मोतियाविंद मुक्त अभियान के तहत ठाणे जिला स्थित सरकारी सिविल अस्पताल के तज्ञ डाक्टरों व्दारा एक माहीने में १३,५०० मरीजों के आंखो का शल्यचिकित्सा सफलता पुर्वक संपन्न करते हुए एक गौरव पुर्ण सराहनीय कार्य किया है। सरकार व्दारा निर्धारित लक्ष ७,१८२से दो गुना जादा १३,३५१ मोतियाविंद का सफल शल्यचिकित्सा करके इतिहास रचा है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य में पुणे के बाद दूसरा स्थान ठाणे अस्पताल का था। परंतु उपलब्धी के अनुशार प्रथम स्थान प्राप्त करके मानवीय सेवा का अद्भुत कार्य किया है। इस कार्य को पूरा करने के लिये डाक्टरों और सामाजिक संघटनों ने महत्व पूर्ण भूमिका निभाई है।
राज्य सरकार का मोतियाविंद मुक्त अभियान के अंतर्गत एक लाख सर्जरी का लक्षण रखा गया था। जिसको लेखर इस अभियान को २२ अगस्त से २५ अगस्त तक संपन्न किया गया। जिसमें ठाणें सिविल अस्पताल, सभी सरकारी निजी अस्पताल , सामाजिक संस्था, गैर सरकारी संस्थाएं (एनजीओ) मेडिकल कालेज और इसके अलावां आंप्थाल्मिक एसोसिएशन ने मिलजुल कर इस कार्य को संपन्न किया। मरीजों तक पहुंचने के लिये सबसे पहले विभिन्न साधनों के माध्यम से जनजागृति किया गया। उसके बाद आंखों की जांच कर मरीजो की पहचान की गईं। फिर सुविधा अनुशार मरीजों को शल्यचिकित्सा स्थल तक मरीजो को लाया गया।तत्पश्चात विशेषज्ञ डाक्टरों के माध्यम से १३,३५१ मरीजों का शफल शल्यचिकित्सा (आपरेशन) संपन्न किया गया। जिला शल्यचिकित्सक डाक्टर देशमुख ने बताया कि मोतिया विंद के शुरुआती लक्षणों को देखते हुए जांच कर तुरंत उपचार कर मरीजो को अपनी सुरक्षा कर नी चाहिए। ठाणे सिविल अस्पताल शल्यचिकित्सक डाक्टर कैलाश पवार ने कहा कि यह अभियान केवल मेडिकल मिशन ही नहीं वल्की नव दृष्टी देने वाला सामाजिक प्रयास है।



