Azamgarh :विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना हेतु 28 अगस्त से 11 सितंबर 2025 तक करें ऑनलाइन आवेदन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना हेतु 28 अगस्त से 11 सितंबर 2025 तक करें ऑनलाइन आवेदन

 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उपायुक्त श्री साहब सरन रावत ने बताया है कि विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न पारम्परिक ट्रेडों का संशोधित लक्ष्य जैसे-बढई-100, नाई 50, लोहार 50, कम्हार-50, मोची-25, राजमिस्त्री-75, धोबी-25, कुल 375 कारीगरों/हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य वित्तीय वर्ष-2025-26 हेतु आयुक्त एवं निदेशक उद्योग द्वारा आवंटित किया गया है। उक्त के क्रम में विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना के अन्तर्गत हस्तशिल्पियों को 10 दिन का प्रशिक्षण प्रदान करते हुये उन्हे टूलकिट का वितरण किया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक जनपद के पारम्परिक कारीगरों द्वारा अपना आवेदन पत्र http://diupmsme.upsddc.gov.in पर दिनांक 28 अगस्त 2025 से दिनांक 11 सितम्बर 2025 तक आनलाइन कर सकते है। आवेदन पत्र आनलाइन ही मान्य होगा, आफ लाइन आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेगें।
प्रशिक्षण हेतु लाभार्थियों का चयन का समिति द्वारा स्कोर कार्ड के आधार पर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, आजमगढ़ में किया जायेगा। उक्त योजनान्तर्गत प्रशिक्षार्थियों की पात्रता में आवेदन करने की तिथि को प्रशिक्षार्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षार्थी को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं होगी। आवेदन द्वारा भारत अथवा प्रदेश सरकार की अन्य किसी योजानान्तर्गत विगत दो वर्षों में टूलकिट का लाभ प्राप्त नही किया हो। आवेदक अथवा उसके परिवार (पति/पत्नी) के किसी सदस्य को योजनान्तर्गत केवल एक बार ही लाभान्वित किया जायेगा। आवेदन द्वारा पात्रता की शर्तों को पूर्ण किये जाने सम्बन्ध में धोषणा पत्र प्रस्तुत किया जायेगा।
अधिक जानकारी हेतु श्री सुमित कुमार श्रीवास्तव दूरभाष सं० 8808123450 कार्यालय सहायक, कार्यालय-उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्सहान तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आजमगढ़ से सम्पर्क स्थापित करने का कष्ट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button