Azamgarh :7 लाख रुपए मूल्य का 153 पुड़िया हीरोइन 1,35,820 रुपए नगद के साथ एक गिरफ्तार

7 लाख रुपए मूल्य का 153 पुड़िया हीरोइन 1,35,820 रुपए नगद के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
दिनांक- 29.08.2025 की रात्रि को थाना सरायमीर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पवईलाडपुर के मकान में एक महिला व एक व्यक्ति दरवाजा के पीछे एक स्टील के डिब्बे में पुडिया लेकर बैठे है, दरवाजा खटखाने पर एक व्यक्ति दीवाल फांदकर भाग गया और महिला प्रमिला यादव पत्नी श्रवण यादव निवासी पवईलाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के कब्जे से 153 पुडिया (7.65 ग्राम ) हेरोईन व 1,35,820 (एक लाख पैंतीस हजार आठ सौ बीस रुपये ) बरामद किया गया। उक्त महिला को समय करीब समय 19.20 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। बरामदगी के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 380/2025 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्ता ने पूछताछ में बताया कि अभियुक्ता का लड़का हेरोइन लाकर अभियुक्ता देता है, जिसे अभियुक्ता पुड़िया बनाकर अपने पास रख लेती है। अभियुक्ता अपने घर का दरवाजा हमेशा बन्द करके रखती है, किसी भी ग्राहक को हेरोइन लेना होता है तो दरवाजे के पास मुक्की से पैसा लेकर हेरोइन बेच देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button