Azamgarh :दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिया गया कि दिनांक 22-7-25 की समय लगभग 4 बजे शाम को पुत्री उम्र लगभग 17 वर्ष को आदित्य निषाद S/O अजय निषाद साकिन लेदौरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के द्वारा बहला फूसलाकर भगा ले जाना जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 369/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम आदित्य निषाद S/O अजय निषाद साकिन लेदौरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 नवनीत सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। दौरान विवेचना धारा 180 बीएनएसएस व मेडिकल के आधार पर धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
आज शनिवार को उ0नि0 नवनीत सिंह मय हमराह के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभि0 आदित्य बिन्द पुत्र स्व0 गोविन्द बिन्द साकिन केवटाना गली चन्द्रशेखर आजाद नगर (घास मण्डी) कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ हालमुकाम लेदौरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को रोजवेज के पास स्थित पोखरे के पास कस्बा फूलपुर से समय करीब 07.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, तथा न्यायिक अभिरक्षा जिलाकारागार भेजा गया।



