Azamgarh :गलती से दूसरे नंबर पर भेजे गये रूपये पुलिस ने कराया वापस
गलती से दूसरे नंबर पर भेजे गये रूपये पुलिस ने कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
रूपेन्द्र पटेल पुत्र विक्रम वर्मा निवासी ग्राम मदपट्टी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 22.08.25 को गलती से दूसरे फोन पे नम्बर पर 5500 रूपये भेज दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल पर Complain No. 33108250101177 पंजीकृत किया गया था । NCRP Complain No. 33108250101177 के आधार पर जिस खाते में पैसे गये उसका पता किया गया तो हरदोई निवासी सरोज कुमार अवस्थी का था जिससे थाना स्थानीय के साइबर सेल टीम द्वारा वार्ता कर आवेदक उपरोक्त का 5500 रूपये वापस कराया गया। आवेदक रूपेन्द्र पटेल उपरोक्त के साइबर कम्पलेन के जांच के क्रम में आवेदक के खाते में कुल 5500 रूपये वापस कराया गया ।



