Azamgarh :दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी ने थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि प्रतिवादी अनिल चौहान पुत्र लक्ष्मिन चौहान निवासी इशहाकपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष द्वारा वादी की पुत्री के साथ शारीरिक दुष्कर्म किया गया, के संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 308/2025 धारा-65(2) बी.एन.एस. व 5m/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार थाना अहरौला आजमगढ द्वारा की जा रही है।
आज रविवार को थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना अहरौला मय हमराह के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल चौहान पुत्र लक्ष्मिन चौहान निवासी इशहाकपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष को मडना तिराहा पुलिया के पास से समय 13.30 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।