Azamgarh :17 लाख की हेरोइन संग शातिर तस्कर बीरू सोनकर गिरफ्तार

17 लाख की हेरोइन संग शातिर तस्कर बीरू सोनकर गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सरायमीर थाने की पुलिस ने (17.40 ग्राम ) हेरोईन (अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 17 लाख रूपयें) व 5500 रूपयें नकद के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, सोमवार को प्र0नि0 निहार नन्दन कुमार मय हमराह को सूचना मिली कि कि पूनापोखर पोखरा के किनारे बीरू का मकान है वही पर बीरू सोनकर हेरोईन बेच रहा है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस बीरू सोनकर मकान के पास पहुंची, तो पुलिस बल को देखकर बीरू सोनकर भागना चाहा तो हमराही कर्मचारीगण को मदद से बीरु सोनकर उपरोक्त को समय 17.31 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम बीरू सोनकर पुत्र महेन्द्र सोनकर साकिन पूनापोखर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ बताया । अभियुक्त के कब्जे से पालिथीन में हेरोईन तथा पुड़िया बनाने का छोटा छोटा कागज का टुकडा, हेरोईन विक्री के कुल 5500 रुयये बरामद हुआ । अभियुक्त उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का बोध कराते हुए समय करीब 17.36 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यालाय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button