भिवंडी पश्चिम में सपा-भाजपा कांग्रेस व अपक्ष प्रत्याशी विलाश पाटील के बीच चतुर्कोणीय मुकाबला

Four-cornered contest between SP-BJP Congress and independent candidate Vilash Patil in Bhiwandi West

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी-भिवंडी पश्चिम विधान सभा सीट पर चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी दयानंद चोरघे, राजनिति को नई दिशा देने में और विकाश कर्य को लेकर जन समर्थन पाने की कोशिश कर रहे हैं। सपा के उम्मीदवार रियाज आजमी जनता की समस्याओं को लेकर चुनावी मैदान में प्रचार कर रहे हैं। वही पर भाजपा विधायक महेश चौघुले अपने किए हुए विकाश पर भरोसा करते हुए चुनावी मैदान मे लोंगों के बीच जा रहे हैं। तो अपक्ष उम्मीदवार विलास आर पाटील नई योजना तथा भिवंडी के भावि विकाश की योजना लेकर जन समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। सभी लोग एक दूसरे पर जमकर निशाना भी साध रहे हैं।
चुनांवी भाषाओं की मर्यादा भूल कर एक दूसरे की जमकर आलोचना करते हुए सिर्फ एक दूसरे की बुरांईयां ढूंढ ढूढ कर असली मुद्दों को नजर अंदाज कर जनता को भटकाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दयानंद चोरघे ने कहा कि इंडिया गठबंधन महाविकास आघाड़ी ही महाराष्ट्र को विकाश की दिशा दे सकती है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा प्रत्याशी ने अपना गठबंधन गर्म नहीं निभाया। सपा प्रत्याशी रियाज आजमी ने पानी, शिक्षा, स्कूलों की दुर्दशा के साथ शहर में महिलाओं के लिए प्रसूति केंद्र का अभाव को लेकर जोर दे रहे हैं। वहीं पर भाजपा उम्मीदवार महेश चौगुले अपने कार्य पर जोर देते हुए कहा कि सड़क, यातायात समस्या, स्वच्छता,आरोग्य,व सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचा कर हमने जो कार्य किया है। हमें जनता पर पूरा भरोसा है। मै तीसरी वार जीत दर्ज करने जा रहा हूँ। भिवंडी मनपा के पुर्व महापौर और अपक्ष उम्मदवार विलाश पाटील भिवंडी की राजनिति के चाणक्य माने जाते है। जन समर्थन और जता की समस्याओं को भली भांती परख कर अपने मूद्दों को रख कर १३६ भिवंडी विधान सभा को चतुर्कोणीय मुकाबला बना दिया है। फैसला तो २३ नवंबर को ही मालुम पडेगा कि भिवंडी पश्चिम का विजेता कौन होगा? सपा प्रत्याशी रियाज आजमी ने महाविकास आघाडी गठबंधन का धर्म नहीं निभाते हुए ओवैसी को भाजपा की बी टीम की संज्ञा आखिर क्यों दिया? कांग्रेस उम्मीदवार दयानंद चोरघे ने कहा कि की भिवंडी पश्चिम विधान सभा में सपा व एआई एमआईएम दोनों ही भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button