Azamgarh :नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी द्वारा तहरीर दिया गया कि समय करीब 12.00 बजे दिन मे उसकी पुत्री को प्रतिवादी अमन कुमार पुत्र स्व0 मन्टू राम निवासी गड़कौसिक थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 319/25 धारा 137(2),87 बीएनएस बनाम अमन कुमार पुत्र स्व0 मन्टू राम निवासी गड़कौसिक थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना के क्रम में पीड़िता की बरामदगी व बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पुर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट की बढोतरी किया गया।
आज शुक्रवार को मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त अमन कुमार पुत्र स्व0 मन्टू राम निवासी गड़कौसिक थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 18 वर्ष को ग्राम बघावर तिराहा थाना रौनापार से समय करीब 08.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button