Azamgarh :युवती को अगवा करने व दुष्कर्म करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

युवती को अगवा करने व दुष्कर्म करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
रौनापार थाना अंतर्गत वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि समय करीब 19.00 बजे वादिनी की नाबालिग पुत्री को विपक्षीगण 1. सुशीला पत्नी जोखन 2. सुधा पत्नी शैलेश यादव 3. शिल्पा पुत्री दुर्गेश 4. शैलेष यादव पुत्र जोखन निवासीगण अजगरा मसर्की रौनापार आजमगढ द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके अन्यत्र जगह ले जाकर एक माह अज्ञात स्थान पर रखने तथा शैलेष यादव द्वारा बलात्कार करने तथा एक महीने बाद दीपक पुत्र राजबीर निवासी खेरी करमू जनपद शामली उ0प्र0 के घर पर पहुचा देने तथा दीपक द्वारा यह कहते हुए बलात्कार करना कि उसको पैसे पर खरीदा है। दीपक पुत्र राजबीर व राजबीर पुत्र अज्ञात द्वारा गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 275/2025 धारा 123,137(2),127(2),64,352,351(3),61(2) बीएनएस 3/4(2) पाक्सो एक्ट बनाम 1. सुशीला पत्नी जोखन 2. सुधा देवी पत्नी शैलेश यादव 3. शिल्पा पुत्री दुर्गेश 4. शैलेष यादव पुत्र जोखन निवासीगण आराजी अजगरा मसर्की थाना रौनापार जनपद आजमगढ 5. दीपक पुत्र राजबीर 6. राजबीर पुत्र अज्ञात निवासीगण खेरी करमू जनपद शामली उ0प्र0 पिन कोड नम्बर 247776 के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीडिता की बरामदगी, बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87/143 बीएनस व 5(ठ)/6 पास्को एक्ट की बढोत्तरी किया गया तथा धारा 3/4(2) पास्को एक्ट का लोप किया गया। अब उपरोक्त मुकदमे की अग्रिम विवेचना धारा 123/137(2)/127(2)/64/352/351(3)/61(2)/87/143 बीएनएस व 5(ठ)/6 पास्को एक्ट में की जा रही है।
आज रविवार को थानाध्यक्ष मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों 1- अभियुक्त दीपक पांचाल पुत्र राजवीर पांचाल निवासी खेरीकरमू थाना कोतवाली जनपद शामली उम्र 23 वर्ष 2. अभियुक्ता शिल्पा यादव पुत्री दुर्गेश यादव निवासी ग्राम भैसाड़ थाना रौनापार जनपद आजमगढ उम्र 18 वर्ष को ग्राम भैसाड़ पुलिया थाना रौनापार से समय करीब 12.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button