Azamgarh :गोवध में 02 गिरफ्तार, 01 मोटरसाइकिल सीज

गोवध में 02 गिरफ्तार, 01 मोटरसाइकिल सीज

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जहानागंज थाना के उ0नि0 शिवम त्यागी मय हमराह द्वारा 70 किलो प्रतिबंधित मांस दो बोरी में बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जहानागंज पर मु0अ0स0 276/25 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम बनाम दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात व मोटर साइकिल वाहन बतफ्तीशी उ0नि0 ओम प्राकश यादव के पंजीकृत किया गया था।
आज मंगलवार को उ0नि0 ओम प्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दोनो अभियुक्त एक मोटरसाइकिल से अकबेलपुर की तरफ से जहानागंज की तरफ आ रहे है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पहुँचकर कोल्हुखोर गाँव के मोड़ के पास से 02 अभियुक्त 1.असफाक आलम उर्फ सोनू पुत्र स्व0 मो0 शमीम निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष 2. असफाक अहमद उर्फ डब्लू पुत्र फकरु हसन निवासी शहीद नगर कस्बा जहानागंज थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 37 वर्ष को समय करीब 11.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button