Azamgarh :अपहरण के आरोप में एक गिरफ्तार
अपहरण के आरोप में एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मेहनगर थाना अंतर्गत वादिनी मुकदमा ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 12.9.25 को समय करीब 11 बजे दिन को विपक्षी चन्दन कुमार पुत्र धर्मेन्द्र राम ग्राम बासगांव थाना तरवा आजमगढ द्वारा वादिनी की पुत्री शादी का झासा दे कर बहला फुसला कर भगा ले गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 435/25 धारा 137(2)/87 BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है l आज मंगलवार को उ0नि0 रामगोपाल त्यागी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विद्यानन्द उर्फ चन्दन कुमार S/O धर्मेन्द्र राम R/O बासगांव थाना तरवा आजमगढ़ को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



