Azamgarh :प्रतिबंधित पशु व अवैध असलहा, कारतूस व 03 मोटरसाइकिल के साथ चार गिरफ्तार

प्रतिबंधित पशु व अवैध असलहा, कारतूस व 03 मोटरसाइकिल के साथ चार गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जहानागंज थाना के व0उ0नि0 वीरेंद्र यादव व उ0नि0 शिवम त्यागी मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान अमदही गांव के पास स्थित बगीचे के पास बंद पड़े स्कूल से 04 अभियुक्तों 1. राजन कुमार उर्फ मुक्का पुत्र करिया नोना निवासी अमदही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 28 वर्ष, 2. बच्चन नोना पुत्र करिया नोना निवासी अमदही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष, 3. राहुल नोना पुत्र राजेन्द्र नोना निवासी असाऊर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष व 4. राजू कुमार पुत्र श्यामबली निवासी धर्मदासपुर ताजपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र करीब 22 वर्ष को 01 प्रतिबंधित पशु, एक अदद चापड़ लोहे का, एक अदद ठीहा लकड़ी का, एक अदद पीढ़ा लकड़ी, एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 03 मोटरसाइकिल के साथ समय करीब 23.05 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 290/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button