आजमगढ़:जायका दरबार ढाबा पर जमकर चले लाठी डंडे,तीन घायल

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद बाजार स्थित जायका दरबार ढाबा पर शनिवार की रात लगभग 12 बजे दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडा चले,ढाबा कर्मचारियों समेत तीन लोग घायल हुए,रविवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो गया,जिस पर एक पक्ष की तरफ से चार नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने दो को गिरफ्तार भी कर लिया है।अंजान शहीद बाजार में जायका दरबार ढाबा है। रात लगभग 12 बजे दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिए। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। रविवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद धौरहरा गांव निवासी कलीम ने जीयनपुर कोतवाली में चार नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में कलीम ने बताया कि उसका भाई अरसलान शनिवार की शाम किसी काम से बागखालिस बाजार गया था,जहां रोहित, विपिन, मनीष व ऋषि व कुछ अन्य से उसके भाई की कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर शनिवार की रात उक्त नामजद लोग अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ ढाबे पर पहुंचे और भाई को लाठी डंडे से मारने लगे,मारपीट में ढाबा कर्मी पप्पू व आतिफ को भी चोट आई है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है,शेष की तलाश में पुलिस जुटी हुई है,



