मसूरी प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षुओं को आजमगढ़ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने दी नई ऊर्जा और दृष्टि

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अपने कुशल नेतृत्व और दूरदृष्टि का परिचय देते हुए शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विभिन्न सेवाओं के प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने एडवेंचर एक्टिविटी और ट्रेकिंग से जुड़े विषयों पर गहन जानकारी प्रदान करते हुए प्रशिक्षुओं का ज्ञानवर्धन किया।रविन्द्र कुमार ने अपने अनुभवों और व्यावहारिक दृष्टिकोण से प्रशिक्षुओं को यह समझाया कि ट्रेकिंग और एडवेंचर जैसी गतिविधियाँ न केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत करती हैं, बल्कि प्रशासनिक सेवाओं में आवश्यक मानसिक मजबूती, निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करती हैं।उनके प्रेरणादायी विचारों और व्यवहारिक मार्गदर्शन से प्रशिक्षु अधिकारी अत्यंत प्रभावित हुए और उन्हें अपने भावी प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन हेतु नई ऊर्जा और दृष्टि प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की यह पहल उनके बहुआयामी व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और युवा पीढ़ी के लिए समर्पण को दर्शाती है। उनके मार्गदर्शन ने न केवल प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया बल्कि प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई दिशा भी प्रदान की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *