बरहज थाना क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल रेफर सदर अस्पताल देवरिया

थाना बरहज क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल, रेफर सदर अस्पताल

देवरिया। थाना बरहज अंतर्गत ग्राम नवकाटोला दोपहर को गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में ग्राम निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र श्री राम अवतार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोली लगने से उन्हें सिर में चोट आई है।
आज दोपहर में भैंस रखने के लिए अपने गुधा पर जा रहे थे वह अभी बरहज कपरवार, के मार्ग पर नौका टोला के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
घायलावस्था में सुरेंद्र यादव को तत्काल बरहज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बरहज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल गोली चलने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button