, लोक कल्याण पीएम सम्मन निधि के तहत ठेला रेहडी वालों के लिए बढ़ाई गई धनराशि
लोक कल्याण पीएम सम्मान निधि के तहत ठेला रेहड़ी वालों के लिए बढ़ाई गई धनराशि ।
देवरिया। प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत ठेला रेहड़ी एवं छोटे-मोटे व्यापारियों के स्वरोजगार के लिए के लिए 10,000,मिलने वाले धनराशि को बढ़ाकर 15,000 से 50,000 कर दी गई है । जिसमें छोटे-मोटे व्यापारियों को पहली किस्त ₹15,000 दूसरी किस्त ₹25,000 और तीसरी किस्त ₹50,000 तक पीएम सम्मन निधि योजना के तहत दिया जाएगा पहले इस योजना के अंतर्गत ₹10000 दिया जाता था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15000 से 50000 कर दिया गया है जिससे शहर या नगर में छोटे-मोटे व्यवसाय करने वाले व्यवसायों को बड़ा लाभ होगा जिससे गरीबो को स्वरोजगार, का अवसर उपलब्ध होगा इस कार्य के लिए नगर पालिका परिषद गौरा बरहज मैं इसके लिए आर्यन जायसवाल रामेश्वर एवं हृदय आनंद भारती जो आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं से संपर्क करके अपना कार्य सुगमता के साथ व्यापारी , नगर पालिका परिषद में सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 तक अपना यह कार्य हासिल कर सकते हैं पुराने व्यवसाय जिन्होंने इसका लाभ लिया है और नए व्यवसाय भी आवेदन करके लोक कल्याण मेले से ऋण प्राप्त कर सकते हैं या कार्यक्रम 20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलता रहेगा।



