Deoria news, गुरु पर्व एवं वार्षिकोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

गुरु पर्व एवं वार्षिकोत्सव पर निकाली भव्य शोभा यात्रा।
देवरिया।
बरहज नगर के पुरानी संगत पीठ उदासीन आश्रम से सोमवार को शरद पूर्णिमा और गुरु पर्व पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शोभा यात्रा में राधा-कृष्ण और भोले भंडारी के नृत्य का लोगों ने आनंद उठाया।
पुरानी संगत पीठ के पीठाधीश्वर परमेश्वर दास के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राचीन हनुमान मंदिर, थाना मार्ग, मुख्य चौक से होकर नगरपालिका पहुंची। जहां से वापस आश्रम में पहुंची। यात्रा में श्रीचंदजी महाराज, संत गणिनाथ, महर्षि वाल्मीकि, गुरु तेगबहादुर, गुरु गोविंद सिंह, गुरु नानक देव, गुरु अवेद्यनाथ आदि की सुंदर झांकी सजाई गई थी। जबकि आगे-आगे चल रहे हाथी-घोड़ा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था काे लेकर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह , अपने सहयोगियों के साथ शोभा यात्रा में जम रहे। शोभायात्रा में शिव शंकर बरनवाल , शिवजी वर्मा देवरिया, अशोक बरनवाल सलेमपुर ,प्रदीप जायसवाल पूर्व प्रधान पैना, अशोक श्रीवास्तव पडरौना ,सुरेंद्र बरनवाल ,हरिश्चंद्र बरनवाल, राजेश सर्राफ, संतोष वर्मा ,अनिल वर्मा, हरेंद्र विश्वकर्मा बरहज, मुकेश बरनवाल, बृजेश बरनवाल गौरी बाजार चंदन पांडे केवटलीया, गौतम बरनवाल करजहां ,साहित अन्य श्रद्धालु भक्तजन शोभा यात्रा में सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button